राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 21 जुलाई को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई, संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक राजकीय आईटीआई परिसर, चकदही, खलीलाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियॉ लगभग 150 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।
उक्त मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, एवं आई0टी0आई0, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होनी चाहिए। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहॉ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मेले में सम्मिलित हो सकते हैं।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर में सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago