Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरापर्यावरण स्वस्थ्य होगा तो ही जीवन संभव हैं : डॉ उमेश शर्मा

पर्यावरण स्वस्थ्य होगा तो ही जीवन संभव हैं : डॉ उमेश शर्मा

शान दिखाने की नासमझी में एक पौधा को मारना पाप हैं – डॉ उमेश शर्मा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
पर्यावरण स्वस्थ्य होगा तभी जीवन संभव है। फ्री में ऑक्सीजन चाहिए तो पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा भी करनी होंगी। सिर्फ पेड़ लगाना महत्वपूर्ण नहीं बल्कि उस पेड़ का संरक्षण भी मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। इसीलिए आज हमको एकसाथ मिलकर “मेरा पौधा, मेरी जिम्मेदारी” अभियान चलाना चाहिए।
समाजसेवक डॉ उमेश शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बताया कि लोग पौधे लगाकर, फ़ोटो सेल्फी लेकर फेसबुक पर व व्हाट्सप पर शान दिखाकर लगाए गए पौधों को अक्सर लवारिस छोड़ देते हैं जो की पाप है। इससे बेहतर है लगाओ ही मत,हमारी नासमझी के कारण कम से कम एक पौधा तो मरने से बचेगा। आजकल सेल्फी और फोटोबाजी हमारी कल्चर है लेकिन रोज पौधे को खाद पानी देने का भी फ़ोटो डालें, उनको संरक्षित करने का फोटो डालें, सच में आत्मसंतुष्टि और जीवन का आनंद आएगा। सिर्फ दिखावा या फ़ोटो में ही पौधे न लगाएं, बल्कि उनका संरक्षण अपने पारिवारिक सदस्य की तरह करें। निश्चित ही प्रकृति प्रसन्न होगी एवं पर्यावरण हम सबके जीवन को स्वस्थ्य व सम्पन्न रखेगा। प्रकृति की सेवा सर्वोपरि मानने वाले ही सच्चे सेवक व ईश्वर के नजदीक होते हैं। क्योंकि सब कुछ प्रकृति व पर्यावरण में निहित है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोविड संकट के दौरान हम लोगों ने एक एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए क्या क्या झेला हैं। इसलिए फ्री में ऑक्सीजन चाहिए तो पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा भी करें। सिर्फ पेड़ लगाना महत्वपूर्ण नहीं बल्कि उस पेड़ का संरक्षण भी जरूरी हैं। आज हमको एकसाथ मिलकर “मेरा पौधा, मेरी जिम्मेदारी” अभियान चलाना चाहिए। हम सब को वर्तमान परिस्तिथियों में प्राकृतिक आपदाओं एवं ऑक्सीजन जैसी दुश्वरियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आज जो भीषण गर्मी से मानव त्राही त्राही कर रहा है। उसका जिम्मेवार मानव स्वयं है, क्योंकि तरक्की के नाम पर हम पेड़ काटकर सड़क तथा बड़े-बड़े बिल्डिंग बना रहे हैं,इसके वजह से धरती में पानी का स्तर और नीचा होते जा रहा है और इसी कारण बरसात ठीक से नहीं हो रही है और विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है। अतः हम सबको यदि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन लेना है तो पेड़ लगाना तथा पेड़ बचाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments