23000 अर्थदंड के साथ तीन को आजीवन कारावास

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। वर्ष 1998 में थाना गोला पर पंजीकृत हत्या के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्तगण श्रीप्रकाश, दुर्गेश, अजय को आजीवन कारावास व 23-23 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया“ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के क्रम में, न्यायालय में विचाराधीन गंभीर अपराधों की निरंतर पैरवी के परिणाम स्वरूप सोमवार को न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अभियुक्तगण श्रीप्रकाश राय उर्फ धन्नड़ राय पुत्र जयराम राय, दुर्गेश राय पुत्र गिरजेश राय निवासीगण सहडौली थाना गोला जनपद गोरखपुर, अजय राय पुत्र स्व0 प्रेमचन्द राय निवासी ग्राम बीबीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ को, मु0अ0सं0 396/98 अन्तर्गत धारा 406,364,302,34,201 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर, अपराध का दोषी पाये जाने पर प्रत्येक को आजीवन कारावास व 23-23 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । उक्त सजा को दिलाने हेतु डी0जी0सी0 क्रिमिनल यशपाल सिंह, ए0डी0जी0सी जय नाथ यादव व विवेचक थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी का अमूल्य योगदान रहा । साथ ही इन्ही के अथक प्रयासो एवं निरंतर पैरवी के फलस्वरूप ही आज न्यायालय जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्तों को सजा मिल सकी ।
जनपद में अपराधियो के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी पैरवी और उनको न्यायालय में सजा दिलाने के लिए लगातार प्रयास चल रहे है ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

6 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

6 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

6 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago