लव जेहाद पर आजीवन कारावास का कानून योगी सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि – हिन्दू महासभा

उत्तर प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा )
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने का स्वागत करते हुए इस कानून को योगी सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि बताया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने संयुक्त रूप से लव जेहाद कानून पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की बहु बेटियों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धत्ता को पूर्ण किया है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि योगी सरकार का शासन अपने निर्णयों से हिन्दू राष्ट्र निर्माण और जेहाद मुक्त समाज की परिकल्पना को पुष्ट करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि लव जेहाद पर कानून स्वागत योग्य है और योगी सरकार ने एक बार फिर अपने शासन को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि लव जेहाद से केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, वरन सम्पूर्ण राष्ट्र पीड़ित है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से योगी के कानून से प्रेरणा लेकर लव जेहाद पर इसी तरह के कानून का संसद में बिल पारित कर केंद्रीय कानून बनाने और पूरे देश में लागू करने की मांग की।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि 25 जुलाई को आगरा कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने योगी आदित्यनाथ को देश भावी प्रधानमंत्री घोषित करते हुए लव जेहाद पर कठोर कानून बनाने की मांग की थी। चार दिन बाद ही योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू महासभा की मांग पर संज्ञान लेते हुए लव जेहाद पर कठोर कानून का उपहार उत्तर प्रदेश के नागरिकों को देकर पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है। डॉक्टर गीता रानी ने कानून पर प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गर्व महसूस हो रहा है।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने भी योगी सरकार के लव जेहाद कानून का स्वागत करते हुए कहा कि कानून में आजीवन कारावास के दंड का प्रावधान लव जेहाद और निकाह के लिए धर्मांतरण को हतोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

4 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

5 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

5 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

5 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

5 hours ago

गौ रक्षक प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…

5 hours ago