राहुल गांधी पर जातिवादी टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने की केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को सौंपा ज्ञापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,संसद में नेता विरोधी दल राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अशोभनीय टिप्पणी व उनकी जाति पूछने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष आनंददेव गिरि चुन्नु के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अरुण कुमार राय को सौंप कर उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए आनंददेव गिरि चुन्नु ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग से घबराकर भाजपा सरकार के मंत्री हमारे नेता राहुल गांधी पर जो टिप्पणी कर रहे हैं, उसे कांग्रेसी कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेंगे। संसदीय गरिमा का ख्याल नही रखने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल में रहने का कोई हक नही है।जिला उपाध्यक्ष समीर पाण्डेय ने कहा कि आज राहुल गांधी के देश में बढ़ते लोकप्रियता से भाजपा डर कर अपने मंत्री मंडल के सदस्यों से इस तरह का काम करा रही है, देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला महासचिव आलोक त्रिपाठी राजन ने कहा कि इस तरह संसद की गरिमा का अपमान करने वाले लोगों को मंत्रिमंडल से तुरंत हटाना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार यादव, सुनील द्विवेदी, वशिष्ठ मोदनवाल,बदरे आलम,मंजूर आलम,प्रेमलाल भारती,राहुल मिश्र रोहित यादव,शमशुल आजम,मोहन प्रसाद, परमानंद प्रसाद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

38 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

47 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago