नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास व 50 हजार का अर्थदण्ड

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l वर्ष 2015 के मई माह के 25 तारीख को वादी थाना फूलपुर आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया था कि विपक्षी जैनुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन निवासी शमसपुर, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा बीती रात्रि को वादी की 07 वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर बागीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसमें नामजद अभियुक्त जैनुद्दीन के विरूद्ध थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 115 सन् 2015 अंतर्गत धारा 376 (2)झ भादवि व ¾ पाक्सों एक्ट तथा 3(1)12 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मा0 न्यायालय में चार्टशीट दाखिल की गयी।
जिसके क्रम में दिनांक 14.06.2023 को विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जैनुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन निवासी शमसपुर, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

2 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

2 hours ago

सुपौल अपहरण कांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन बरामद; रुपये के विवाद की बात आई सामने

सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण और फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने युवक को अररिया से सकुशल…

2 hours ago

उत्तर बिहार में बाढ़ का बढ़ता खतरा: खैरटवा में तटबंध टूटा, रातों-रात घर छोड़ने लगे ग्रामीण

छह पंचायतों में मचा हड़कंप; बगहा के 9 वार्ड जलमग्न पश्चिम चंपारण (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

सैलरी-पेंशन से GST तक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला ने पेश किए पांच बड़े बिल

जम्मू-कश्मीर में विधायकों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, 1.80 लाख से 3 लाख रुपये करने…

3 hours ago