Categories: देवरिया

लाइब्रेरी का होगा आधुनिकीकरण

डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत अध्यापन कार्य करा रहे विषय विशेषज्ञों के साथ की बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अध्यापन कार्य करा रहे विषय विशेषज्ञों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने योजनान्तर्गत छात्रों की सफलता पर विशेष ध्यान केन्द्रित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा गया कि कक्षाओं के दृष्टिगत आ रही किसी भी प्रकार की समस्या को वह स्वयं दूर करेंगे। योजनान्तर्गत एक बेहतर पुस्तकालय स्थापित किये जाने हेतु उन्होंने निर्देश प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने अनुभव भी साझा किया। जिलाधिकारी ने विषय विशेषज्ञों से वार्ता के क्रम में कहा कि छात्रों की सफलता पर आपका ध्यान अत्यंत अपेक्षित है। उनके द्वारा कहा गया कि निर्धन एवं प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किसी भी प्रकार के संसाधन की कमी बाधा न बने, इस हेतु व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किया।
इस दौरान नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने योजनान्तर्गत पुस्तकालय एवं कक्षा के आधुनिकीकरण पर कार्य किये जाने हेतु कहा। साथ ही उन्होंने यूपीएससी कक्षा में जल्द ही मोटिवेशनल क्लास लिये जाने हेतु कहा एवं छात्रों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराये जाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपनी परीक्षा तैयारी की रणनीति भी विषय विशेषज्ञों के साथ साझा किया ।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लालबहादुर, कोर्स को-ऑर्डिनेटर / जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय, संजय मिश्र (अभ्युदय प्रभारी), अजय प्रताप सिंह (अर्थ व्यवस्था एवं भूगोल) अजीत सिंह (सी-सैट), प्रवीण कुमार यादव (राज व्यवस्था एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) पुनीत सिंह (इतिहास), रंजीत सिंह (भौतिक विज्ञान), प्रिन्स सिंह (जीव विज्ञान), चन्दन त्रिपाठी (रसायन शास्त्र), सौरभ मिश्र (हिन्दी), कु. निशा कुशवाहा (रसायन शास्त्र) आदि उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago