“शक्ति दीदी” के माध्यम से चलाये जा रहे 30 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम

महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण हेतु महिला बीट अधिकारी “शक्ति दीदी” के माध्यम से चलाये जा रहे 30 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के अन्तर्गत, सोमवार को जनपद के कुल 23 स्थानों (जैसे- गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि) पर चौपाल लगाकर कुल 1807 बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ्य सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारी “शक्तिदीदी” द्वारा बीट क्षेत्र में महिला अपराध से सम्बन्धित पीड़िताओं से मिलकर उनकी आवश्यक काउंसलिंग करते हुए उनकी समस्याओं का सामाधान किया जा रहा है एवं आवश्यकतानुसार यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा बीट क्षेत्र में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के साथ ही साथ अराजकतत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। थाना क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा सादे कपड़ों में बीट क्षेत्र में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित संवेदनशील क्षेत्र में आउटरीच प्रोग्राम के अन्तर्गत महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

rkp@newsdesk

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

2 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

4 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

4 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

4 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

5 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

5 hours ago