व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए जीएसटी कमिश्नर को दिया पत्रक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जनपद देवरिया में, जिला उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले जनपद , तहसील और ब्लॉक स्तर के व्यापारियों ने जी0 एस0 टी0 विभाग के द्वारा सर्वे-छापे के विरोध मे एवं दुकानदारो के उत्पीड़न के विरोध मे जीएसटी ऑफिस मैं बैठक, कर एक पत्रक सौंपा और यह पत्रक मुख्यमंत्री के नाम से जीएसटी कमिश्नर देवरिया को दिया गया। यह पत्र व्यापारी हितों के लिए उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए दिया गया था। देवरिया में जीएसटी के अधिकारियों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि, व्यापारियों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जिला व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने कहा कि, व्यापारियों का उत्तरण कभी बर्दाश्त नहीं होगा व्यापारी टैक्सपेय ही होता है। और उसके लिए जिला महामंत्री योगेश सिंह जिला संगठन मंत्री शिवाकांत तिवारी ने कहा कि व्यापारी समाज का सहयोगी होता है, हम सभी व्यापारी नेताओं के होते हुए किसी प्रकार का कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, जो व्यापारी एक नंबर में काम कर रहा है उसके साथ यदि कोई गलत करता है, उसके लिए धरना प्रदर्शन के माध्यम से सहयोग किया जाएगा। सलेमपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता लार व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, सुधीर, सब्बू तिवारी, नवीन यादव, पकड़ी बाजार, सुधीर बरनवाल, इजहार खान, श्याम जायसवाल, गोपाल गुप्ता, राजू जायसवाल, शंभू तिवारी, श्रीकांत, शंभू, रुद्रपुर व्यापार मंडल आत्माराम निगम, आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

16 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

16 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

17 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago