आइए हम मरीज चिकित्सा अनुपात को नियंत्रण में लाने का प्रयास करें -पीयूष गोयल

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) “यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं उन चिकत्सा क्षेत्र के सेवकों को धन्यवाद दे रहा हूं जिन्होंने कोविड काल में पूरे देश को बचाया। आपके परोपकारी रवैये के लिए मैं आपको सलाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत बनाने के लिए एक नक्शा बनाया है।” अगले १० वर्षों में हम सभी को एक साथ आकर मोदी के सपने को साकार करना होगा। आज भारत में २३ एम्स अस्पताल हैं, आज उनकी संख्या काफी बढ़ गई है। २०१४ में ३३७ मेडिकल कॉलेज थे, आज ७०६ हैं। मेडिकल कॉलेजों में ५१ हजार सीटें थीं , आज वे बढ़कर १६० हजार हो गए हैं। हमारे देश में मरीज – चिकित्सक अनुपात अच्छा है। लेकिन इस अनुपात को हम और अधिक उत्तम करें ऐसी आशा केंद्रीय मंत्री और उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र के भाजपा महायुति उम्मीदवार, पीयूष गोयल ने व्यक्त की। वह विभिन्न डॉक्टरों और संबंधित संगठनों द्वारा उत्तर मुंबई के डिवाइन बैंक्वेट हॉल, चिकुवाड़ी, बोरीवली में आयोजित एक संवाद सभा में बोल रहे थे। इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक सुनील राणे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.निमेश मेहता, डॉ.सौरभ सांगोरे उत्तर मुंबई डॉक्टर्स सो. के डॉ. बिपिन दोशी, डॉ.प्रफुल्ल नवलकर, फीनिक्स अस्पताल के डॉ. सौरभ सांगोरे, डाॅ. शिल्पा सांगोरे भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष डॉ. योगेश दुबे और बड़ी संख्या में डॉक्टर और चिकित्सा पेशेवर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आरंभ डाॅ. निमेश मेहता और डॉ. सौरभ सांगोरे के प्रस्ताविक भाषण से हुआ। सांसद गोपाल शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि भारत ने कोरोना के दौरान दूसरे देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई है।
भाजपा महायुति उम्मीदवार पियूष गोयल ने निवारक उपायों के साथ-साथ वैकल्पिक चिकित्सा पर जोर देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के कारण आज आयुष्मान भारत योजना गरीबों तक पहुंची है और लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री भाजपा महायुती उम्मीदवार पीयूष गोयल ने संकल्प व्यक्त किया कि हम सब मिलकर मोदी के सपनों का प्रगतिशील भारत बनाने के लिए काम करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी

नवनीत मिश्र भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ ऐसे नेता आए हैं, जिनका व्यक्तित्व और…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की…

2 hours ago

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 128 वाहनों का ई-चालान, एक वाहन सीज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य…

2 hours ago

सांसद खेल स्पर्धा 2025 का उद्घाटन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा-2025 का…

2 hours ago

चोरी के वाहन से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार

206 लीटर अवैध शराब व फर्जी नंबर प्लेट बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में…

2 hours ago

अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बस्ती में दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा) देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी…

3 hours ago