चोरों का खुला चैलेंज छितौनी परिषदीय विद्यालय में दो माह में तीसरी चोरी

भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में आने वाले बनकटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक परिषदीय विद्यालय है जिसमें कि में चोरो ने विगत करीब दो माह में तीसरी बार ताला तोड़कर पंखा,बल्ब,बोर्ड सहित वहां मौजूद अन्य सामान चोरी कर लिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बनकटा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छितौनी में बीते मंगलवार की रात्री चोरी की नियत से आए चोरों के द्वारा विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरी कर लिया गया है जिसके बाद अगले रोज विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक यशवंत पाण्डेय द्वारा स्थानीय थाने में पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है हालांकि बनकटा थाना क्षेत्र में चोरी का यह कोई नया मामला नहीं है थाना क्षेत्र में आए दिन चोरियां लगातार हो रही हैं वहीं स्थानीय पुलिस मौन मुद्रा में बैठी नजर आ रही है । थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि हमे चोरी की जानकारी नहीं है।
जबकि प्रधानाध्यापक यशवंत पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को शिकायत किया गया है लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही है। जबकि यह दो माह के अन्दर चोरी की तीसरी घटना है।
गौरतलब है कि इसी गांव में ही गांव में अज्ञात चोर अपने रोजगार को बाहर रह कर रोजी रोजगार करने वाले एक परिवार में सामान चोरी करते पकड़े हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी से मूल पता भी नहीं उगलवाया जा सका था।

Editor CP pandey

Recent Posts

शादी में नेवता देने पहुंचे मेहमानों पर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के दर्जनभर घायल

मस्जिद में गाली देने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद, खाना खाने की तैयारी…

3 hours ago

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा, भाटपार रानी से डॉ. एएम अंसारी को मैदान में उतारेगी आजाद अधिकार सेना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने…

4 hours ago

न महंगी किताबें, न बड़े संसाधन… बहन की पुरानी पुस्तकें से पढ़कर निशि बनीं प्रदेश की टॉपर

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो…

6 hours ago

महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर संदिग्धों पर कसी निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने और महिला एवं बालिका…

9 hours ago

11 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन यासिर अराफात का निधन, अंगोला को मिली थी आजादी; जानिए देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं

11 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक…

9 hours ago

11 नवंबर 2026 का पंचांग एवं दैनिक राशिफल: भाई दूज पर बनेंगे खुशियों के संयोग, जानें 12 राशियों का हाल

11 नवंबर 2026: पंचांग की महत्वपूर्ण जान बुधवार, 11 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के…

10 hours ago