मस्जिद में घुसकर तेंदुएं ने किया हमला, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, तेंदुए की हुई मौत

ग्रामीणों ने तेंदुए को जाल में फंसाकर पीट-पीटकर मार डाला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौली गांव में तेंदुए के हमले से चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़कर पीट-पीट कर मार डाला। सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पूछ-ताछ शुरू कर दी है। प्राप्त समाचार के अनुसार सुबह 8 बजे गांव की मस्जिद में 4 ग्रामीण साजिद अली 51 वर्ष , नुरुल हुदा 40 वर्ष , हैदर 40 वर्ष व एक अन्य ग्रामीण अलाव के पास बैठे थे , तभी वहां छत के रास्ते तेंदुआ आ गया। ये लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। तेंदुए के हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। जाल फेंक कर तेंदुए को पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए गांव वालों ने तेंदुए के चारों पैर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। बताते चलें कि मझौली गांव जंगल से सटा हुआ है। यहां आए दिन तेंदुआ गांव में घुस जाता है।वन विभाग ने बताया कि इस घटना के बाद दर्जनों ग्रामीणों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और वन विभाग ने आस-पास के इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में डीएफओ राजेंद्र सुर्वे ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली कि तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर दिया है।तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम को तेंदुआ मृत मिला। ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला था। मामले की जांच की जाएगी। अगर ऐसा कुछ भी निकल कर आता है तो चिह्नित कर ग्रामीणों के खिलाफ वन विभाग मुकदमा दर्ज कराएगा। फिलहाल तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेजा गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

4 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

5 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

18 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

18 hours ago