विचाराधीन मुकदमा के बाद भी लेखपाल ने, पत्रकार का गिराया ट्यूबेल

पीड़ित ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
बुढनपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा टहर किसुनदेवपुर का मामला है। आरोप है कि, लेखपाल अरविंद सोनकर को पैसा ना मिलने पर 35 साल पुराने ट्यूबवेल को उसने गिरवा दिया। न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के बावजूद बिना नोटिस दिये लेखपाल एवं तहसीलदार 35 साल पुराने ट्यूबेल को गिरवा दिया है। क्षेत्र मे चर्चा है कि लेखपाल को नही है बुलडोजर बाबा का डर, सरकार को बदनाम करने में कहीं कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। लेखपाल ने पहले मांगा पैसा नही मिला अवैध धन, तो आनन फानन में तहसीलदार के मिली भगत से पत्रकार का ट्यूबवेल गिरा दिया है। और उल्टे ही थाना कप्तानगंज में एफ आई आर भी कराई जा रही है। जब कि सर्व प्रथम नियम तो यह होता है की सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा पाया जाता है, तो 15 सी की नोटिस जारी होती है। फिर कार्यवाही होनी चाहिए लेकिन लेखपाल की दबंगई सामने आई है, कि बिना कुछ नोटिस जारी किए ही दबंग लेखपाल ने 35 वर्ष पुराने ट्यूबेल को गिरा दिया है।
दूसरी तरफ इस मामले में तहसीलदार अभिषेक सिंह ने मीडिया को बताया कि गाँव के कुछ लोग खलिहाँन की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखे थे, जिन्हे खाली कराने के लिए जब लेखपाल मौके पर पहुँचा तो अवैध कब्जाधारी लेखपाल से मार पीट कर लिए, जब उन लोगों से मुकदमा का कागज मांगा गया तो कोर्ट का कागज भी दिखाने मे असमर्थ रहे, इस कारण अवैध कब्जा धारियों का कब्जा हटा कर खलिहान खाली करा दिया गया हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago