Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश₹ 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार

₹ 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल तहसील में कार्यरत एक लेखपाल को ₹ 50 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के पश्चात एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को बखिरा थाने पर ले गई है। जहां पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा गया।
मिली जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार पुत्र यदुवंश चौबे निवासी तिरवान थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर का सांथा के राजीडीहा में भूमि है। मेंहदावल तहसील न्यायालय में बंटवारे का मामला विचाराधीन है। इसी फाइल में रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल अश्वनी मिश्र ने शैलेश से 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मेंहदावल तहसील के पास स्थित चाय की दुकान पर लेखपाल अश्वनी मिश्र यहीं शैलेश कुमार से लेनदेन कर रहे थे।
इसी बीच संतोष कुमार दीक्षित के नेतृत्व में एंटी करप्शन ने टीम चाय की
दुकान पर पहुंची तथा लेखपाल अश्वनी मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार किया, मौके पर हड़कंप मच गया।
ज्ञात हो कि इसी तहसील में कार्यरत लेखपाल अश्वनी मिश्र पर एक वर्ष पूर्व भी रिश्वत के एक मामले में स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। तब मेंहदावल के उप जिलाधिकारी रहे अजय कुमार त्रिपाठी ने लेखपाल अश्वनी मिश्र को तत्काल निलंबित कर दिया था। आरोपित लेखपाल पर इससे पूर्व भी कई प्रकार के आरोप लग चुके हैं।
इस सम्बन्ध मेंहदावल के उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने बताया कि लेखपाल अश्वनी मिश्र को एंटी करप्शन टीम के द्वारा 50 हजार रुपये घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एंटी करप्शन टीम बखिरा थाने में मुकदमा दर्ज कराई है। अभी तक तहसील प्रशासन को पूरे मामले से अवगत नहीं कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments