विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ,जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विराट शिरोमणि की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय सभागार में विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस के सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पारितोष तिवारी, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, रिसोर्स पर्सन श्रीमती माधुरीलता मिश्रा व आशीष कुमार वर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
शिविर को सम्बोधित करते हुए सचिव शिरोमणि ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि न्यायपालिका किसी भी जनतंत्र के तीन प्रमुख अंगों में से एक है,न्यायपालिका संविधान और कानून की रक्षक है।
भारत में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है,जिसका टोल फ्री नम्बर 15100 है उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत है, जो समाज के निर्बल वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करती है। आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्ति, जो न्यायालय अथवा तहसील में अपने मुकदमे की पैरवी करने में असमर्थ है, वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क अधिवक्ता की सेवा प्राप्त कर सकते हैं।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पारितोष तिवारी द्वारा सर्वाइकल कैंसर, मुख कैंसर व स्तन कैंसर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई जबकि रिसोर्स पर्सन माधुरी लता मिश्रा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके हितों के संरक्षण व संवर्धन हेतु बनाये गये कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई इसके अतिरिक्त उन्होंने पोक्सो एक्ट 2012 महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन शोषण निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 महिलाओं के कार्यस्थल पर संरक्षण हेतु गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम, 1971 के कानूनों तथा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं एवं पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा भी अपने-अपने पदेन स्थानीय कार्यक्षेत्रों में विधिक अधिकारों एवं जन कल्याणकारी योजना के प्रति जागरूक किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

4 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

5 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

6 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

6 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

14 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

17 hours ago