प्रभारी मंत्री ने एक मुश्त समाधान योजना के प्रचार वाहनों को किया रवाना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शासन द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 08 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक लागू की गयी एक मुश्त समाधान योजना के प्रति आम जन में जन जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से प्रदेश के मंत्री, मत्स्य,प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. व अन्य के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया,इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अधीक्षक अभियन्ता सुरेश कुमार ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के प्रथम चरण 08 नवम्बर से 30 नवम्बर, द्वितीय चरण 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तथा तीसरा चरण 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक संचालित होगा,एकमुश्त समाधान योजना के तहत समस्त विद्युत भार के एल एमवी,घरेलू,एलएमवी वाणिज्यिक एलएमवी बी निजी संस्थान एलएमवी,निजी नलकूप एवं एलएमवी औद्योगिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि पर अधिकतम 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है।
साथ ही उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किश्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प भी दिया गया है अधिशासी अभियन्ता बताया कि योजना के अन्तर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित व्यक्तियों को एकमुश्त भुगतान या किश्तों के माध्यम से अपने जुर्माने की राशि के निस्तारण पर छूट का अवसर प्रदान किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

3 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

3 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

3 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

3 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

4 hours ago