सभी ग्राम प्रधान अपने गांव में सबसे गरीब के घर मनाये दिवाली:आलोक जिंदल

विधायक बलहा कार्यालय पर हुई ग्राम प्रधानो की बैठक

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) । विधायक बलहा की ओर से विधानसभा अन्र्तगत सभी ग्राम प्रधानो को अपने कार्यालय बुलाकर उन्हे दीपावली की शुभकामना दी गयी
विधायक बलहा के कार्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानो का स्वागत विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल की ओर से स्वागत किया गया तत्पश्चात ग्राम सभा की समस्याओं पर चर्चा की गयी, ग्राम प्रधानो संग बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है इस लिये इस त्योहार पर सभी गरीबों के घरो में खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिये उन्होने ग्राम प्रधानो से अपील की, कि सभी ग्राम प्रधान अपने अपने गांव के गरीब परिवार को चिह्नित कर उसके घर जाकर दीपावली मनाये।वहीं बैठक में ग्राम प्रधान जालिमनगर ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ने हम प्रधानो को दीपावली पर घर बुला कर शुभकामना दी तथा जनहित मुद्दों पर सुझाव मांगा उन्होने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विधायक और प्रधानो के बीच विश्वास को मजबूत करेंगे,ग्राम प्रधान गूढ़ ने कहा कि विधायक की अपील पर हम सभी प्रधान अपने गांव के सबसे गरीब के घर जाकर ही दीपावली मनायेंगे।सेमरी मलमला प्रधान मनोज गौढ़ ने कहा कि विधायक बलहा की ओेर से गरीब के घर दीपावली मनाये जाने की अपील काफी सराहनीय है,बैठक के अन्त में नगर पंचायत अध्यक्ष मिहींपुरवा जितेंद्र कुमार मदेशिया ने भी ग्राम प्रधानो को दीपावली पर्व की बधाई दी,इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, चेयरमैन मिहींपुरवा जितेंद्र मदेशिया, ग्राम प्रधान जालिम नगर वीरेंद्र गुप्ता, प्रधान मोतीलाल, गौड़रिया प्रतिनिधि कमलेश, भगड़िया प्रधान राजू गौतम, मधवापुर प्रधान प्रेमचंद्र राजभर, प्रधान हसुलिया मनीष रावत, नागेंद्र मोर्या, रामादल, सुभाष , रामनरेश पासवान, राकेश राजभर, तीरथराम लोधी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

5 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

6 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

6 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

6 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

16 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

17 hours ago