दो पहिया वाहनों में एलईडी लाइटस का धड़ल्ले से कर रहे है प्रयोग

मोटर अधिनियम का खुल्लमखुल्ला उलंघन

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में दो पहिया/चार पहिया वाहनों में एल‌ईडी हेड लाइट्स का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।इन एल‌ईडी हेड लाइट्स की दूधिया रोशनी में यातायात के नियम तो धुंधला हो ही रहे हैं साथ ही एल‌ईडी हेड लाइट्स दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं।
क्षेत्र में दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन अधिक रोशनी के चक्कर में एल ईडी लाइट्स का प्रयोग बेरोकटोक के धड़ल्ले से किया जा रहा है।बाइक में छोटे छोटे एल‌ईडी बल्ब लगाने के फैशन भी इस समय जोरों पर है ये हेड लाइट्स सड़क हादसे को दावत दे रहे हैं।एल‌ईडी हेड लाइट्स से अत्याधिक तीव्रता से निकलने वाली दूधिया रोशनी सड़क पर सामने से आने वाले वाहन चालक को चौंधिया देती हैं जिससे उसके आंखों के सामने कुछ क्षण के लिए अंधेरा छा जाता है।परिणाम स्वरूप क‌ई बार हादसे की नौबत भी आ जाती है।लेकिन इसके बाद भी इस पर रोक नही लगाई जा रही है।क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एल‌ईडी बल्ब लगे वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं।इसकी लाइट्स सीधे आंखों में पड़ने से सामने वाले व्यक्ति को कुछ भी दिखाई नही देता है जिसके चलते क‌ई बार हादसे हो चुके हैं।
मोटरयान अधिनियम का नही हो रहा पालन
मोटरयान अधिनियम में स्पष्ट नियम है कि हेड लाइट्स का ऊपरी एक चौथाई हिस्सा काला रंगा होना चाहिए जिससे तीव्र प्रकाश की किरणें विपरीत दिशा के राहगीर के आंख पर सीधे न पड़े और वह किसी हादसे से बच सके।परिवहन विभाग के अधिकारियों की नजर अंदाजी के चलते नियम ही लुप्त हो चुके हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

क्लिनिकल शिक्षा की ओर बढ़ते कदम: व्यक्तित्व विकास पर विशेष व्याख्यान आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में द्वितीय व्यावसायिक बीएएमएस के विद्यार्थियों के…

1 hour ago

संत कबीर नगर: नगर में 24 घंटे से बत्ती गुल, जिम्मेदार लापरवाह!

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश…

1 hour ago

समाजवादी जिलाध्यक्ष सहित कई नेता हाउस गिरफ्तार, बरहज तहसील घेराव विफल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Deoria जनपद में गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा…

1 hour ago

शिव मंदिर में रहस्यमयी चोरी से मचा हड़कंप, घड़ा और घंटी गायब; पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Deoria जनपद के मईल थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर…

1 hour ago

हिंदी विभाग के पुरातन छात्रों ने रची संवाद की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University के हिंदी विभाग में आयोजित पुरातन…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कमी न होने दें: डीएसओ ने ऑयल कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Gorakhpur जनपद में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित…

16 hours ago