दर्शनशास्त्र विभाग के वैल्यू एडेड कोर्स में योग पर व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा संचालित सात दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य हेतु योग” के पांचवें दिन प्रतिभागियों को दो विशिष्ट व्याख्यान प्राप्त हुए।
प्रथम सत्र में योग का वैश्विक स्वरूप एवं अभिनव प्रयोग विषय पर
डॉ. अनुपपति तिवारी, सहायक आचार्य, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया ने प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की साझा विरासत बन चुका है।
द्वितीय सत्र में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य विषय पर डॉ. त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी, सहायक आचार्य, नेशनल पी.जी. कॉलेज, बड़हलगंज ने बोलते हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य और प्राचीन विरासत है, जो आज की वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रासंगिक हो गई है।
आयोजन न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि योग एक वैश्विक सेतु के रूप में कार्य कर सकता है, जो राष्ट्रों और संस्कृतियों को जोड़ते हुए ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य, एक चेतना’ की भावना को सशक्त करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

4 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

5 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

5 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

5 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

5 hours ago