ब्लाक के खंडहर में सड़ रही प्रदेश सरकार की संदेश पुस्तिकाएं, जिम्मेदार बेखबर

जिले के मिठौरा ब्लाक का मामला

डॉ. सतीश पाण्डेय व नीरज मिश्र की रिपोर्ट

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि जैसे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ,ब्लॉक प्रमुख आदि को सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संदेश नामक पुस्तक भेजा जाता है जिससे सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में किए गए कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उन्हें उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को छिपा कर जेब भरने का काम पर ध्यान दे रहें हैं। ठीक ऐसा ही मामला जिले के मिठौरा ब्लॉक में देखने को मिला जो सरकार द्वारा संचालित संदेश नामक पुस्तक को ब्लॉक के एक खंडहर में हजारों पुस्तकों का बंडल दिखाई दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मिठौरा ब्लॉक में ब्लॉक परिसर में पश्चिम तरफ एक खंडहर में सरकार द्वारा भेजा गया संदेश नामक पुस्तक हजारों की संख्या में रखा गया है। जिम्मेदारों को इतना फुर्सत कहां कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियां के बारे में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि जैसे ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ,ब्लॉक प्रमुख आदि को सरकार के विकास कार्यों को जन-जन में पहुंचने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित संदेश नमक पुस्तक को वितरण किया जा सके। यहां सिर्फ सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को छुपा कर जेब भरने के काम पर ध्यान दे रहे हैं। यही नहीं मिठौरा ब्लाक में ब्लॉक परिसर
में पश्चिम तरफ एक खंडहर में सरकार द्वारा संचालित संदेश नामक पुस्तक हजारों की संख्या में रखा गया है जो आज सड़ता नजर आ रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की निगाहें सिर्फ कमीशन वसूली पर टिकी हुई है। यही कारण है कि कुर्सी पर बैठ जिम्मेदार सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों वाले पुस्तक को रद्दी की तरह खंडहर में फेंक दिया गया है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago