सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कुछ दिन पूर्व अमित पुत्र रमाशंकर सलेमपुर स्थित सेंटजेवियर्स स्कूल का होनहार छात्र था, कोचिग कर घर वापस आते समय सेंटपाल पब्लिक स्कूल के पास विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करंट के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
अमित के पिता ने नेताओं को बताया की विद्युत विभाग के गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के लापरवाही से, मेरे बच्चे की मौत हुई हैं। पिता उमाशंकर ने यह भी बताया की, मैने थाने को तहरीर दे दी हैं लेकिन अभी तक थाने से प्राथमिकी दर्ज की कोई सूचना मुझे नहीं मिली हैं। कांग्रेस नेता विजय कुशवाहा ने कहा की इस मामले में एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर, परिजनो को पच्चास लाख रुपए की छतिपूर्ति मुआवजा व गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने में मदद की बात कही।इस दौरान कांग्रेस नेता विजय कुशवाहा, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, सोनू निगम, शशांक भूषण मिश्र, दिलीप कुमार आदि लोगो ने मंगलवार को परिजनो से मुलाकात की।
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…