सहायक आयुक्त ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, किया गया जागरूक

दिसम्बर में होगी सभी खाद्य कारोबारियों की बैठक

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ़ मंडल वी के पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के खाद्य कारोबारियों के साथ स्थानीय एक होटल में बैठक हुई। जिसमें भारतीय खाद्य मानक अधिनियम के नियमों से व्यापारियों को विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें जागरूक किया गया। बैठक में ऑयल मिल में लैब लगाने की बात पर व्यापारियों ने खुद को प्रशिक्षण देने की बात कही। जिसपर सहायक आयुक्त पाण्डेय ने इसकी कार्यवृत्ति बनाकर दिल्ली भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि दिसम्बर माह में सभी तरह के खाद्य कारोबारियों की बड़े पैमाने पर बैठक होगी। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुना जायेगा। जिस समस्या का समाधान स्थानीय स्तर से होना होगा उसे तत्काल निस्तारित किया जायेगा। शेष समस्याओं की कार्यवृत्ति बनाकर भेजी जायेगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय वेदप्रकाश मिश्र ने व्यापारियों कहा कि जो खाद्य सामग्री आप खरीद रहे है या किसी थोक व्यापारी को बेच रहे है उसका स्टॉक सही तरह से रखे साथ ही उन्हें बिल भी दे।बैठक मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र, चंद्रप्रकाश, प्रेमकुमार, संतोष कुमार, व्यापारियों में आलोक कुमार, विजय कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

6 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

6 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

6 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

6 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago