Monday, March 2, 2026
HomeNewsbeatअधिवक्ता की ट्रेन से कटकर मौत, भोजन के लिए मित्र के घर...

अधिवक्ता की ट्रेन से कटकर मौत, भोजन के लिए मित्र के घर जा रहे थे

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार देर शाम एक अधिवक्ता की मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार तहसील वार्ड नं. 9 निवासी रवि प्रकाश नारायण उपाध्याय (73 वर्ष) पुत्र स्व. उदय नारायण उपाध्याय अपने मित्र के घर भोजन करने नदावर जा रहे थे। उत्तरी ढाले पर बंद फाटक के बावजूद उन्होंने साइकिल से पैदल रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान लार रोड की ओर से आ रही मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना गेटमैन ने तुरंत जीआरपी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रवि प्रकाश नारायण सलेमपुर तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे।

इसे पढ़ें –https://rkpnewsup.com/serious-allegations-against-daughter-in-law-father-in-law-files-fir-at-lar-police-station/

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments