Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधि संकाय गांव में शुरू करें लीगल एड क्लिनिक: कुलपति

विधि संकाय गांव में शुरू करें लीगल एड क्लिनिक: कुलपति

कंसल्टेंसी की क्षेत्र में कार्य करें वाणिज्य संकाय: प्रो.टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का वाणिज्य संकाय कंसल्टेंसी के क्षेत्र में विकल्पों की तलाश करेगा। इसके साथ ही विधि संकाय को जिम्मेदारी दी गई है कि वो लीगल एड क्लीनिक की शुरुआत गांवों में करे।
उक्त बातें कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शिक्षा संकाय, विधि संकाय तथा वाणिज्य संकाय के विभागों द्वारा उपलब्ध कराये गये एकेडमिक ऑडिट रिपोर्ट की संकायवार समीक्षा बैठक में कही।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि वाणिज्य संकाय प्रोजेक्ट लाने की दिशा में काम करें। कुलपति ने वाणिज्य संकाय के वाणिज्य विभाग तथा अर्थशास्त्र विभाग द्वारा लिखे गए रिसर्च पेपर्स तथा किताबों पर संतोष व्यक्त किया।
कुलपति प्रो. टंडन ने विधि संकाय की समीक्षा करते हुए संकायाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह लीगल एड काउंसिल को सक्रिय करें तथा इसके साथ ही गांवों में भी लीगल एड क्लीनिक संचालित की जाए।
कुलपति प्रो. टंडन ने विभागों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू की गई शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सभी की सराहना की। इसके साथ ही कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि इन सभी गतिविधियों की रिपोर्ट बनाकर रखी जाए तथा इसको वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए।
बैठक में संकायाध्यक्ष तथा विभागाध्यक्ष प्रो श्रीवर्धन पाठक, प्रो. सरिता पांडे, प्रो. नसीम अहमद, प्रो. संदीप कुमार, कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, आईक्यूएसी के प्रो. गौरहरि बेहरा तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments