Categories: Uncategorized

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त- विजय रावत

चंद्रभान के परिवार को 50 लाख रुपया व परिवार के सदस्य को सरकार दे नौकरी-विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देर रात बरहज मेहियवा घाट पर सिसई गुलाब राय प्रधान प्रतिनिधि चंदभान यादव के अंतिम संस्कार के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, इस सरकार में हत्या बलात्कार लूट आम बात हो गई है कब कौन मारा जाएगा इसका कोई ठिकाना नहीं हैं। कानून पर से आम जनता का विश्वास उठ चुका है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, जिसकी देन है आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। हम प्रधान संघ और बरहज विधानसभा की जनता की तरफ से मांग करते हैं मृतक चंद्रभान यादव के परिवार को भाजपा सरकार 50 लाख की आर्थिक मदद व उनके परिवार में किसी एक को नौकरी दी जाए तथा जिले के सभी ग्राम प्रधानों को शस्त्र लाइसेंस लाइसेंस मुहैया कराया जाए, जिसे वह अपनी रक्षा के लिए अपने पास रख सके। जिस तरह से भाजपा सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है उससे अब कब क्या हो जाए किसी का कोई ठिकाना नहीं हैं। आज जिले में पिछले 1 महीने से लगातार हत्या हो रही है जिसकी दें भाजपा सरकार और कानून व्यवस्था हैं। हम सभी लोग उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनके परिवार को आर्थिक मदद वह एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस दौरान ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, अभय यादव, अजय बगुणा, महेश कुमार, बृजभान,वशिष्ठ यादव, पाल संजय यादव, राकेश विश्वकर्मा, विकास, सुरेंद्र सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

15 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

15 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago