14 से 22 जनवरी तक चलने वाला विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले रामोत्सव के दृष्टिगत मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक चलने वाले विशेष स्वस्छता अभियान का मुख्यमंत्री उप्र के शुभारम्भ के पश्चात जनपद संत कबीर नगर में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर तथा अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश के निर्देश के क्रम में तहसील मुख्यालय खलीलाबाद में सफाई अभियान चलाया गया। शासन की मंशानुरूप सभी नगरों एवं ग्रामों में 14 से 22 जनवरी के मध्य विशेष सफाई अभियान चलाया जाना हैl जिसके क्रम में जनपद के मुख्यालय पर 14 जनवरी को जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष अभियान की शुरुआत किए जाने के निर्देश प्राप्त थेl
तहसील खलीलाबाद में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेंद्र दुबे, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, सांसद संत कबीर नगर प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सतविंदर जज्जी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र आदि लोगों की उपस्थिति परिसर में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। तहसील परिसर में उपस्थित लोगों को उपजिलाधिकारी शैलेश दुबे द्वारा अपने आस पास साफ सफाई बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।
इसी क्रम में विकास भवन सहित समस्त विकास खण्ड में विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत प्रातः 09.00 बजे से संपन्न हुआ। विकास भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुरेश केशरवानी और जिला पंचायत राज अधिकारी पी.के. यादव सहित लगभग 75 कर्मचारियों द्वारा विकास भवन परिसर की सफ़ाई किया गयाl
मुख्यमंत्री के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी शासकीय भवनों, मार्गो, नालियों मंदिरों सार्वजनिक स्थलों इत्यादि की साफ सफ़ाई 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक किया जाना हैl इसी क्रम में रविवार को विकास भवन परिसर और विकास खण्ड परिसर में सफ़ाई कार्य संपन्न कराया गया।
इसी प्रकार जनपद के सभी ग्राम सभाओं, नगर निकायों, तहसीलों व स्वयंसेवी संगठनों द्वार विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

6 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

6 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

6 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

7 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

7 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

7 hours ago