समरसता एकता व विकास के पक्षधर रहे स्व. युगफल किशोर -डा. रमापति

क्रासर-पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समाज सेवा के लिए समर्पित जीवन को किया याद

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा स्व. पं. युगुल किशोर तिवारी का ध्येय सामाजिक समरसता को सहेजते हुए, समाज की एकता व विकास को मजबूत बनाना था। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज व राष्ट्र की सेवा की जा सकती है। वे शनिवार को मालवीय नगर स्थित आवास पर आयोजित पुण्यतिथि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। डा. त्रिपाठी ने कहा कि स्व. तिवारी ने सामाजिक एकता के लिए जो प्रयास किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।एमएलसी डा. रतनपाल सिंह ने कहा कि स्व. तिवारी का व्यक्तित्व बहुआयामी था, वे अपने विचारों पर अडिग रहते हुए समाज सेवा में जुटे रहे। विधायक डा. असीम कुमार राय ने कहा कि स्व. तिवारी की सरलता, सौम्यता और जनसेवा का भाव उन्हें जनता का सच्चा प्रतिनिधि बनाता था, उनके नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत की तीन बार अध्यक्षता करना उनके जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। स्व. तिवारी की प्रेरणा से उनके पुत्र भी समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। समारोह के पश्चात ब्लॉक परिसर व उपनगर स्थित आवास पर स्व. तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता विजय राय, सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी, राधेश्याम पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, नगर अध्यक्ष श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, सेवानिवृत्त आरटीओ अजय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह, जेके सिंह, धनंजय राय, सुबोध त्रिपाठी, नंदकिशोर कुशवाहा, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, राम नरेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय तिवारी, संजय तिवारी और प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago