सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।रेहराबाजार विकास खंड के ग्राम पंचायत ऐदहा में स्थित सादुल्ला नगर-जाफरपुर संपर्क मार्ग की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी महफूज बेग, रमेश, रामबहादुर, राम औतार, राम लाल आदि ने बताया कि सड़क की खराब हालत के चलते आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है और वे आंदोलन की तैयारी में हैं।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी उतरौला राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जल्द सम्बन्धित विभाग पत्र लिखा जाएगा।।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…