स्व. सहाय निरंतर वंचितों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना चाहते थे:पूर्व न्यायाधीश

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व जिला न्यायाधीश तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह कुशवाहा द्वारा पूर्व सांसद व पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय हरिवंश सहाय कुशवाहा के सादगी को उनके जीवन का आदर्श बताते हुए कहा कि वह निरंतर ही वंचितों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना चाहते थे जिसके लिए उनका जीवन बिल्कुल सादगी पूर्ण रहा। बताते चलें कि वह प्राध्यापक, चार बार विधायक एक बार सांसद, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर विभिन्न राजनीतिक पदों पर रहने के बावजूद भी रेलवे के दो कमरों की मकान को ही अपना आसियाना बना कर पूरे जीवन काट लिए। उनका सपना सिर्फ ही मंत्री या विधायक बनाने तक सीमित नहीं रहा था। बल्कि वे दबे कुचले, शोषित और वंचित लोगों को न्याय दिलाकर उनके उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना चाहते थे। वे सदैव कहा करते थे कि राजनेता एवं मतदाता के बीच का संबंध दाता और याचक नहीं बल्कि भाई- भाई का होना चाहिए।
उक्त सभी बातें सेवानिवृत न्यायाधीश श्री सिंह ने बुधवार को सहाय आवास पर आयोजित स्व हरिवंश सहाय के 86 वें जयंती समारोह के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सहाय द्वारा दबे कुचले, वंचितों एवं शोषितों को न्याय एवं उनका हक दिलाना ही उनके जीवन का मकसद बना रहा ।बाहुबलियों एवं सामंतवादियों के सामने कभी झुके नहीं।असहायियों पर पुलिस प्रशासन का जुल्म, जातीय ,अत्याचार उन्हें पसंद नहीं रहा।उनके विरुद्ध मोर्चा खोलना, लिखा- पढ़ी कर उन्हें दुरुस्त कर राह दिखाना उनका स्वभाव रहा। उनके भीतर ईमानदारी इस कदर कूट-कूट कर भरी थी कि वे समाज के अतिरिक्त अपने विषय में वे कभी सोचा तक नहीं करते थे।
समाजसेवी सच्चिदानंद शाही ने कहा कि शुचिता व पवित्रता के प्रति संकल्पित रहे स्व.सहाय के अनुपस्थिति से पूर्वांचल में समाजवादी आंदोलन के एक और क्षत्रप का अवसान हो गया है। वे सार्वजनिक जीवन में शुचिता व पवित्रता के प्रति कृत संकल्पित रहे। अपने राजनीतिक जीवन में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। वे जीवन भर समाजवादी मूल्यों से जुड़े रहे। आज भी वे अपने विचारों के जरिए वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अरविंद सहाय ने कहा कि स्वर्गीय सहाय गरीबों व मजलूमों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। उन्होंने कभी किसानों, नौजवानों व गरीबों के हितों के साथ समझौता नहीं किया। साथ ही भाजपा नेता ने कहा उनके रास्ते पर चलकर ही समाज का भला हो सकता है।पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का संबंध दलीय सीमाओं से ऊपर रहा। उत्तर प्रदेश व बिहार के कई दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनका मधुर संबंध रहा।
इस जयंती समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष भाटपार रानी राजेंद्र जयसवाल ,बनकटा शशि रंजन तिवारी, घाटी अनिल शाही, पड़री संजय पटेल ,समाजसेवी सच्चिदानंद शाही, प्रबंधक रामायण सिंह कुशवाहा,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुशवाहा ,मंडल महामंत्री जितेंद्रजायसवाल ,सभासद चंदन मद्धेशिया ,दुर्गेश्वरी सोनी ,सीमा कुशवाहा कृष्ण कुमार शाही उर्फ टाइगर सिंह ,अभय प्रताप सिंह, मुरलीधर कुशवाहा ,लालबाबू यादव, सभासद राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा ,वरिष्ठ पत्रकार विपुल तिवारी ,डॉक्टर श्रीनिवास मिश्र, डॉक्टर मोतीलाल यादव ,अभिषेक शाही ,ओमप्रकाश शाही ,प्रेम नाथ कुशवाहा ,अजय कुशवाहा ,वरिष्ठ नेता श्यामदेव यादव ,नारायण कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र कुशवाहा, संतोष पांडेय ,पीयूष सिंह ,अरविंद कुशवाहा, कुलवंत सिंह, रितिक गुप्ता ,दिल बंधु चौहान ,अभय शर्मा, प्रतीक तिवारी ,अभिषेक कुशवाहा, दिग्विजय नाथ तिवारी, संजय कुशवाहा ,विपिन बिहारी कुशवाहा, डॉक्टर के के मिश्रा आदि लोगों ने हिस्सा लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

8 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

10 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

13 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

14 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

14 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

14 hours ago