स्व. राजेश कुमार चतुर्वेदी स्मृति क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आगाज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में तीन दिवसीय स्व. राजेश कुमार चतुर्वेदी स्मृति क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं 21फरवरी 2025 निरन्तर तक चलेंगी। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. सुनीता त्रिपाठी, अध्यक्ष, लोक प्रशासन विभाग, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है और यह विकास प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं में संघर्ष और धैर्य की क्षमता विकसित करता है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का घनिष्ठ संबंध है। एक मस्तिष्क का विकास करता है। तो दूसरा शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाता हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. रविकांत शुक्ला, सहायक आचार्य, लोक प्रशाशन विभाग, सिद्धार्थ विश्वद्यालय ने कहा कि खेल का युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। मन-मस्तिष्क के साथ साथ खेल आपसी सौहार्द को भी विकसित करता हैं। महाविद्यालय की प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के सबसे प्राचीन खेल मल्ल युद्ध का यह प्राचीन क्षेत्र रहा है। सरयू सदनीरा के मध्य का यह क्षेत्र परंपराओं को जीवित रखने का प्रमुख क्षेत्र है। क्रीड़ा प्रतियोगिता उसी परंपरा की कड़ी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कि अक्खड़ कवि संत कबीर का यह क्षेत्र गौतम, महावीर जैसे महापुरुषों का संचरण भूमि रहा है। आभार ज्ञापन मुख्य समन्वयक विजय कुमार राय व संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया। उद्घाटन अवसर पर वालीबॉल, बैडमिंटन,खो-खो, शतरंज और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, प्रतियोगिता के समन्वयक श्रीकृष्ण पाण्डेय, सह समन्वयक विशाल सिंह, संयोजक सीमा पांडेय, सह संयोजक संदीप पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, नागेन्द्र कुमार सिंह,उमेश कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्र, श्रेष्ठा श्रीवास्तव, पूनम उपाध्याय, ममता शुक्ला, बबिता चौरसिया, माया संतोष, कल्याणी त्रिपाठी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago