बलिया( राष्ट्र की परम्परा) बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलपतपुर चट्टी के दुर्गा पंडाल से दर्शन करके लौट रही महिला के गले से सोमवार की रात बाइक सवार उचक्के चेन झपट कर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दलपतपुर निवासिनी सुषमा देवी अपने घर के अगल बगल की महिलाओं के साथ स्थानीय चट्टी स्थित दुर्गा पंडाल से दर्शन करके अपने घर जा रही थी।अचानक दलपतपुर – दयाछपरा रोड पर मात्र 50 मीटर ही चली थी कि वर्मा बस्ती के पास एक ही बाइक पर सवार तीन उचक्के गले के चेन झपटकर चंपत हो गए।महिलाओं के हो हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे तब तक उचक्के भाग गए थे।
उल्लेखनीय है कि विगत तीन महीने से दयाछपरा- दलपतपुर रोड , एन एच 31 के पांडेयपुर से दुबेछपरा के बीच दर्जनों महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक पुलिस छनैती की घटनाओं का पर्दाफाश करने में असफल रही है,जिससे उचक्को के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…