बंगला चक में अष्टमी को हुआ भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम

रिसिया पूर्वांचल नव दुर्गा पूजा समिति पटेल नगर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अतिथि रहे मालवीय मशीन अवध क्षेत्र के अध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नवरात्रि पावन पर्व के महाष्टमी अवसर पर विकासखण्ड रिसिया के पटेल नगर बंगला चक में नव स्थापित दुर्गा पूजा समिति की ओर से नशा उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण का चौपाल अयोजन कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की नव स्थापित प्रतिमा के समक्ष महाआरती कर समूचे इलाके से नशा मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।पूर्वांचल नव दुर्गा पूजा समिति पटेल नगर की ओर से आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन भगवान दीन मिश्र ने नशा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए अवैध नशा पर पूर्ण विराम पाने के लिए नशामुक्त जनजागरण अभियान में जन सहभागिता का आवाह्न किया।
मुख्य वक्ता प्रधान संगठन जिला संरक्षक संजीव श्रीवास्तव
आवाह्न करते हुए मिशन अध्यक्ष ने कहा कि , अवैध नशा करोबार पर पूर्ण नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है तभी नशा पर पूर्ण विराम संभव होगा।अयोजित चौपाल की अध्यक्षता करते हुए विकासखण्ड प्रमुख संजय जायसवाल ने नशा उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण चौपाल को जन हित में बताते हुए अवैध नशा करोबार पर पूर्ण नियंत्रण के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जन जागरण अभियान में सहभागिता का आवाह्न किया।अयोजित चौपाल का संचालन समाजसेवी पत्रकार धीरेन्द्र शर्मा ने किया।धन्यवाद ज्ञापन एवं अतिथियों का स्वागत समाजसेवी प्रदीप पटेल ने किया।
अयोजित चौपाल को प्रमुख रूप से दुर्गा पूजा महा समिति जिला अध्यक्ष सुदामा मिश्र , महामंत्री डॉ० राजू निगम , समाजसेवी लाल बहादुर तिवारी , मालवीय मिशन जिला उपाध्यक्ष डॉ० कपिल शुक्ला , जिला मंत्री अंकित जायसवाल , समाजसेवी परशुराम कुशवाहा , समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार परितोष वर्मा , विहिप नेता प्रवीण श्रीवास्तव , बी डी सी सदस्य अशोक , पप्पू कुमार , श्रवण पटेल वा समाजसेवी महेश जायसवाल एसएसबी प्रदीप कुमार पटेल ने भी चौपाल को सम्बोधित कर अवैध नशा कारोबार को समाप्त करने हेतु चलाए जा रहे जन जागरण अभियान में जन सहभागिता का आवाह्न किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्वांचल नव दुर्गा समिति पदाधिकारी धर्मेंद्र वर्मा , संजय वर्मा , अशोक चौहान , समेत सैंकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ 21 बालिकाओं द्वारा मां दुर्गा के समक्ष सस्वर महाआरती गायन से हुआ बालिकाओं द्वारा नयना भिराम रंगोली का चित्रण कर मां दुर्गा की स्तुति गायन कर सर्वसमाज के सर्वांगीण विकास वा उत्थान की कामना की गई।आरती गायन करने वाली बालिकाओं को अतिथियों वा आयोजकों द्वारा चुनरी व माँ शेरावाली की चित्र भेट कर स्वागत किया गया।समापन अवसर पर मालवीय मिशन के तत्वाधान में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया गया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago