Categories: Uncategorized

आठवीं पुण्यतिथि पर याद आए स्वर्गीय जगन्नाथ राय सरपंच

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आठवीं पुण्यतिथि पर याद आए स्वर्गीय जगन्नाथ राय सरपंच। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं हर वर्ष पुण्यतिथि पर स्वर्गीय सरपंच साहब के आता हूं और उनको नमन करता हूं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए उनके परिजनों को उत्प्रेरित करता हूँ। स्वर्गीय सरपंच के जीवन में बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हुई और उनके द्वारा समस्याओं का निराकरण किया गया। यही नहीं क्षेत्रीय जनता के द्वारा भी अपनी समस्या रखने के बाद उनका निराकरण भी करने का लोगों की आस लगी रहती थी। सरपंच साहब की दिनचर्या दूसरों के भलाई में ही दिखती थी, क्योंकि 15 किलोमीटर की रेंज में जो भी पंचायत होती थी चाहे वह भाई-भाई का विवाद हो या चाचा भतीजा का विवाद हो या पति पत्नी का विवाद हो या मां बेटे का विवाद हो सबको बैठ करके सफलतापूर्वक निराकरण करते थे। और उनके द्वारा की गई पंचायत को कोई कटता भी नहीं था। यहां तक की जब विशेष समस्या आती थी हम लोगों के पास उसे क्षेत्र की तो हम लोग उनके पास ही भेजते थे स्वर्गीय सरपंच साहब उच्चतम न्यायालय के जज श्रीनाथ सहाय के दोस्त थे, और उनके अंदर जजमेंट करने की क्षमता थी। और वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रचारक गोरखपुर सहजानंद राय के द्वारा स्वर्गीय सरपंच साहब के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित और सहायक लोगों को कंबल वितरण किया गया। उनकी पत्नी पानमती राय के द्वारा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय यादव,पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गुड्डू रायपुर ,पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक कुमार सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया ।वहीं परिवार के सदस्य ज्योतिष राय आनंद राय नीरज राय, कृष्ण मोहन राय ,अमित राय, शक्ति राय ,सोनू मिश्रा, रामजी राय, शिवम राय आदि लोगों ने आए हुए लोगों का अंग वस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद राय एवं संचालन अली अहमद संगम ने किया। कार्यक्रम के बीच में कवि गया शंकर प्रेमी के द्वारा स्वर्गीय जगन्नाथ राय के ऊपर बनाई गई कविता का भी पाठ किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

3 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

4 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

4 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

4 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

4 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

5 hours ago