करोना काल से पूर्व की भांति ट्रेन ठहराव धरना के आखिरी रोज:सांसद सलेमपुर का संबोधन

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
ट्रेन ठहराव बहाल कराने को लेकर सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के लोक प्रिय सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने मंच पर पहुंच कर धरने को संबोधित किया एवं अपने संबोधन में स्थानीय पत्रकार सहित पांच लोगों के डेलिगेशन को डीआरएम से मिलवा कर ट्रेन ठहराव का आश्वासन धरने में शामिल लोगों को दिया।बताते चलें कि यह धरना प्रदर्शन बनकटा अनवरत सात रोज तक समाज सेवी दयानंद भाई के नेतृत्व में चला स्थानीय जनता का भी उत्साह देखते बन रहा था। इस महत्वपूर्ण बात यह रही कि हजारों की संख्या में जुटी भारी भीड़ में जो अनुशासन की एक नई इबारत पेश कर मिसाल कायम कर गई कहीं से अराजकता रन्च मात्र भी देखने को नहीं मिली वहीं डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में मनमाने ट्रेन ठराव निरस्त किए जाने से जनता में काफ़ी आक्रोष भी रहा सांसद द्वारा लोक बनकटा रेलवे स्टेशन पर जनता एवं जन प्रतिनिधि के मांगों से अपनी सहमति जताई सांसद रामाशंकर विद्यार्थी ने शांतिपूर्ण एवं सौम्य
तरीके से बात रखने की तारीफ भी किया।धरना प्रदर्शन कर रहे समाज सेवी दयानंद भाई /जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव के नेतृत्व में चले धरने में सांसद ने कहा कि बनकटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव होने से इस क्षेत्र के गांव, गरीब,नौजवान,किसान मजदूर, व्यापारी, छात्र-छात्राओं, के भविष्य संवारने का जो प्रमुख जरिया है।सहूलियत होगी ।रेल मंत्रालय को जन विरोधी हठधर्मिता छोड़ जनहित में ट्रेन ठहराव बहाल करना होगा। इस सभा को कामरेड साधु शरण, समाज सेवी मंटू यादव आदि ने संबोधित करते हुए कहा।कहीं वंदे भारत ट्रेन मिल रही है। तो छोटे स्टेशन पर पुरानी ठराव नहीं मिल पा रही है। जनहित गौड़ है।भारत समृद्ध कैसे होगा ।गौरतलब है कि बनकटा से भी कम आय तमाम स्टेशन पर रेल मंत्रालय ने करोना काल के बाद ट्रेनों के नए ठहराव पड़ोसी बिहार में दिए हैं। जबकि मनमानेपन के कारण यहां नहीं दिए हैं ।आखिर महानगर का अस्तित्व भी तभी होगा जब गांव गरीब रहेगा। यह बात वर्तमान भाजपा सरकार एवं मनमाने कार्य करते नजर आ रहे रेल मंत्रालय को समझना चाहिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

4 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

7 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

7 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

8 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

8 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

8 hours ago