विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

अवार्ड के साथ प्रत्येक विजेता को रू 50000/नगद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के 10 युवाओं को व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदेश स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड दिया जाना प्रास्तावित है। अवार्ड के साथ प्रत्येक विजेता को ₹ 50000 नगद धनराशि देकर प्रति युवा को सम्मानित किया जाएगा। उक्त बातें जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति द्वारा पुरस्कार हेतु निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले जनपद के युवाओं के नाम शासन को भेजे जाएंगे। जिला युवा कल्याण विभाग ने जनपद के ऐसे युवाओं से जिन्होंने विकास कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों यथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्पबचत रक्तदान, नशामुक्ति जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर्य ऊर्जा संयन्त्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानवाधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो अपना विवरण जिला युवा कल्याण विभाग, विकास भवन महराजगंज अथवा क्षेत्रीय युवा कल्याण कार्यालय पर जमा कर सकते हैं।इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र प्राप्त करने व जमा करने के लिए युवा कल्याण कार्यालय, कक्ष संख्या 48, विकास भवन महराजगंज में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन 31 जुलाई शाम 05:00 तक जमा किये जा सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

9 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

21 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

21 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

21 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

21 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 hours ago