मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के भवन का जनपद न्यायाधीश ने किया उदघाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर यादव, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच के पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार त्यागी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शिवेन्द्र कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा की मौजूदगी में विधि विधान के साथ फीता काटकर तहसील सदर परिसर में स्थापित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच के भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के न्यायिक सदस्य अनिल त्रिपाठी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा, महामंत्री पुष्पांजलि मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राम छबीले शुक्ल व राम नरायन मिश्रा, ए.आर.टी.ओ. प्रशासन राजीव कुमार व प्रवर्तन के ओ.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारियों, अधिवक्तागण, गणमान्य व संभ्रान्तजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि गेंद घर परिसर में संचालित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच की जनपद न्यायालय से दूरी होने के कारण तहसील परिसर बहराइच के अधिवक्ता भवन को रिनोवेशन कर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच को यहां पर शिफ्ट किया गया है जिससे वादकारियों व अधिवक्ताओं तथा आमजन को न्याय प्राप्त करने में सुविधा होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव डूबी, 15 लोग थे सवार; 15 वर्षीय किशोरी लापता

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…

20 minutes ago

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

57 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

1 hour ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

2 hours ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

2 hours ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

2 hours ago