सांसद निधि एवं विधायक निधि के स्वीकृत परियोजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत अपूर्ण / अनारम्भ कार्यो की परियोजनावार / विभागवार समीक्षा बैठक की गयी।
इस दौरान सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत अधूरे कार्य की समीक्षा की गयी, जिन परियाजनाओं पर कार्य प्रारम्भ हैं उनको एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। साथ ही विवादित कार्यों को सम्बन्धित सांसद/विधायक गण को अवगत कराते हुए धनराशि वापस करने के निर्देश दिए गये। जो कार्य पूर्ण हो गये है, उसकी कार्यपूर्ति एक सप्ताह के अन्दर समस्त कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जॉच में यदि गुणवत्ता ठीक नहीं पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जो कार्य वर्तमान समय में स्वीकृत है, उसको तत्काल प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

7 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

7 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

8 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

8 hours ago