लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) ने संविदा और निविदा कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। निगम की प्रबंध निदेशक (MD) रिया केजरीवाल ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्र में 5 वर्ष और शहरी क्षेत्र में 3 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सभी संविदा कर्मियों का अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार, सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानांतरण प्रक्रिया को 5 अगस्त तक हर हाल में पूरी करें। निगम प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती से कार्यप्रणाली में ठहराव आता है, इसलिए कार्यशैली में सुधार और पारदर्शिता के लिए यह कदम उठाया गया है।
आदेश के तहत संबंधित सभी विभागाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…