डीवीओआर सिस्टम के जल्द उपलब्ध होगी भूमि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर में डीवीओआर विस्थापन हेतु जमीन उपलब्ध कराने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर नेहा बंधु की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में एयर फोर्स वन विभाग जीडीए एयरपोर्ट अथॉरिटी गोरखपुर प्रशासन चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दी।

डीवीओआर सिस्टम शुरु हो जाने से फ्लाइट्स को रास्ता दूर तक दिखाएगा एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमानों को 100 किलोमीटर की रेंज से ही कमांड किया जा सकेगा फ्लाइट्स की लैंडिग और टेकऑफ में मदद करेगी। एटीसी और पायलट के बीच संपर्क हाई-टेक्निक पर स्थापित हो पाएगा। इससे विमान सेवा और सुगम होगी।जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एयरफोर्स के डीवीओआर से काम चलाया जा रहा था। लेकिन नया डीवीओआर लगाए जाने से सुरक्षा को बल मिल सकेगा। नया डीवीओआर आधुनिक तकनीक पर आधारित है जो केवल बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसे एयपोर्ट पर इस्तेमाल हो रहा है। अब जमीन का सर्वे हो गया है बहुत जल्द एयरपोर्ट्स अथॉरिटी को जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी जहा डीवीओआर को स्थापित किया जा सकेगा। गोरखपुर एयरपोर्ट का 44 एकड़ में विस्तार को गति मिली है। एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार होगा। जिससे जहाजों की पार्किंग की संख्या 10 हो जाएगी। इसके अलवा उड़ानों की संख्या भी बढ़ सकेगी। वायुसेवा में विस्तार से यहां से देश के कोने -कोने में हवाई मार्ग को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर नेहा बंधु एसओसी विनय पांडे सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह शहर कानूनगो प्रदुमन सिंह सहित वन विभाग जीडीए के अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

8 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

8 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

8 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

8 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

8 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

9 hours ago