जमीन विवाद बना जानलेवा, गोरखपुर में प्रधान प्रत्याशी की हत्या

गोरखपुर में प्रधान प्रत्याशी की हत्या: जमीन विवाद में घर में घुसकर गोली, इलाज के दौरान मौत


गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह प्रधान प्रत्याशी की हत्या से सनसनी फैल गई। दुबौली गांव में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर प्रधान प्रत्याशी पंकज निषाद को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे कार से आए 4–5 हमलावर सीधे पंकज निषाद के घर पहुंचे। आरोप है कि पाटीदारों—रामजतन, अंकुल, सूरज और विशाल—ने पहले पंकज के चाचा पर कुदाल से हमला किया। जब पंकज बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट की गई और जबरन कमरे में ले जाकर गोली मार दी गई। गोली लगते ही पंकज जमीन पर गिर पड़े।

ये भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी, कोहरा और धुंध का असर

घटना के समय घर में माता-पिता, भाई-बहन और बच्चे मौजूद थे। गोली चलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन तत्काल पंकज को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद प्रधान प्रत्याशी की हत्या का यह मामला जानलेवा साबित हुआ।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अंकुल कई वर्षों बाद गांव आया था और आते ही वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही झंगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें – UPI Payment: बिना बैलेंस भी ऐसे करें UPI पेमेंट

झंगहा पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रधान प्रत्याशी की हत्या के इस मामले का खुलासा किया जाएगा। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

30 minutes ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

43 minutes ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

51 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

1 hour ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

2 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

2 hours ago