देवरिया में दो पक्षों में जमीनी विवाद कई हुए घायल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे के पास जमीनी विवाद को लेकर रविवार को मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में जहां आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, वहीं कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी और एक कार तथा बाइक भी जला दी गयी। इतना ही नहीं एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मोहल्ला निवासी रामाशीष यादव और राजाराम चौहान के बीच वर्षों से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के लोग प्रधान भी रह चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार रामाशीष यादव ने अपनी 43 कट्ठा बगीचे की जमीन प्लॉटिंग करने वाले एक व्यक्ति को दे दी है। प्लाटिंग की जमीन और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से विवाद शुरू हो गया था। इस मामले को लेकर शनिवार को एसडीएम सदर भी मौके पर गये थे। उन्होंने जमीन का जायजा लेने के बाद पैमाइश कर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे।रविवार की सुबह प्लाटिंग स्थल के पास कुछ लोग निर्माण कार्य कर रहे थे। सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग प्लाटिंग स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे को पीटने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने एक पक्ष की बाइक और कार जला दी। इस दौरान कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई ।आरोप है कि उसी दौरान किसी ने फायरिंग भी कर दी। लड़ाई में आधा दर्जन लोगो के घायल होने की सूचना है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

1 hour ago

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

2 hours ago

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

3 hours ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

3 hours ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

3 hours ago