
पाकर बढ़ाया जनपद का मान
माध्यमिक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने ₹21000 करन को देकर किया पुरस्कृत
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज सिसवा के छात्र करन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।
मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के राजकीय जुबिली इण्टर कालेज लखनऊ में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में चोखराज इंटर कॉलेज के छात्र करन ने सौर ऊर्जा से चलने वाली साईकिल का उत्कृष्ट माडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र को माध्यमिक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने 21000 रू० एवं विज्ञान अध्यापक राजेश कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध समिति के रामदेव तुलस्यान, वेदप्रकाश अग्रवाल, हरिराम भालोटिया,सत्यनारायण तुलस्यान, प्रहलाद अग्रवाल, प्रदीप तुलस्यान,मोहनलाल अग्रवाल प्रधानाचार्य गजा नन्द मणि त्रिपाठी एवं अध्यापक रजनीश पाण्डेय, राममिलन गोड़,अरूण सिंह, संतोष तिवारी,निरंकार सिंह, बाल मुकुन्द यादव, मार्कण्डेय दूबे,बृजेश तिवारी,महेंद्र तिवारी, नन्दन सिंह,गजेन्द्र यादव,ओमप्रकाश दूबे,सिद्धार्थ द्विवेदी, मनीष पाण्डेय,सौरभ मिश्रा,श्रीराम सिंह, राहुल दूबे आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
