अयोध्या(राष्ट्र की परम्परा)l कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को शुभ मुहूर्त पर लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु, सरयू सलिला में आस्था की डुबकी लगाये । कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शनों के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान है कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार कार्तिक पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
जिला प्रशासन की ओर से अभी तक जारी सूचना के अनुसार करीब दस लाख श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचे है। हालांकि अधिकृत संख्या देर शाम बताई जाएगी। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला नागेश्वरनाथ, रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम वल्लभाकुंज में दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। मेला क्षेत्र में कड़ी चौकसी के साथ सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम द्वारा निगरानी की जा रही थी। जिला अधिकारी नीतिश कुमार और एसएसपी राजकरन नैय्यर लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…
Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…