श्रमिक जागरुकता और पंजीयन शिविर सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय-गोरखपुर द्वारा महन्त रामाश्रय शिक्षण शोध संस्थान के तत्वावधान 23 से 25 सितंबर तक बांसगांव के काँटा गांव में तीन दिवसीय जागरूकता सह पंजीयन शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों हेतु केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजना व विभिन्न कल्याणकारी योजनामों की जानकारी दी गई।
इस दौरान इच्छुक लोगों का विभिन्न योजनाओं यथा आयुष्मान भारत एकाउन्ट, राष्ट्रीय कैरियर सर्विस, ई- श्रम आदि में पंजीयन किया गया।
शिविर में स्वच्छता अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता महंत रामाश्र दास पब्लिक स्कूल के विधार्थियों के मध्य सम्पन्न हुआ और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा: स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गयाl
शिविर को सफल बनाने में अंजनी राय, मनीष कुमार, सत्येन्द्र अंशुमान मिश्र, सिद्धी दुबे, शशिवाय पाण्डेय, भाष्कर तिवारी, विजय नाराय, मनीषा कुमारी आदि का योगदान रहाl

rkpnews@desk

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

2 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

3 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

3 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

3 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

5 hours ago