मजदूर यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

गड़ौरा चीनी मिल में चार कर्मचारियों को निकालने का मामला गरमाया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गड़ौरा जे.एच.वी.शुगर मिल में कार्यरत चार कर्मचारियों को निकालने तथा मिल वर्करों के बाधित वेतन समेत अन्य समस्या एक सप्ताह के अंदर समाधान न होने पर मजदूर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। चीनी मिल गड़ौरा मिल प्रबंधन द्वारा वेज बोर्ड के 14 कर्मचारियों को 01 जनवरी को हटा दिया गया, जिस पर मिल कर्मचारी पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन जे.एच.वी. शुगर मिल गड़ौरा के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में 02 जनवरी को मिल परिसर में ही धरने पर बैठ गये। जैसे ही इसकी जानकारी मिल प्रबंधन को हुआ तो मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे मांगो पर सहमति बनने पर 12 कर्मचारी काम पर वापस लौट गए। वहीं अन्य कर्मचारियों को बाद में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया। तभी से अब तक निकालें गये कर्मचारियों को मिल प्रबंधन द्वारा काम पर नहीं रखा गया। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन जे.एच.वी. शुगर मिल गड़ौरा के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि मिल से निकाले गये कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन कराने व पिछले वर्ष 19 दिन का रोका गया वेतन, एरियर भुगतान कराने, वेतन बढ़ोतरी, ओवर टाइम, मृतक कर्मचारी का ग्रेच्युटी,पीएफ का अंशदान आदि मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्रक भेज कर अवगत कराया गया है।अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन एवं शासन प्रशासन की होगी।

Karan Pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

9 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

9 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

9 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

9 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

9 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

9 hours ago