श्रम विभाग की टीम ने बंधक बनकर काम कर रहे 16 मजदूरों को छुड़ाया

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
श्रम विभाग व एंटी हयूमन ट्रेफिकिग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने एक ईंट-भट्ठे पर बंधक बनाए गए 16 मजदूरों को मुक्त कराया। इसके साथ ही मजदूरी आदि दिलाकर बंधक बनाए गए मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया। इस दौरान मौके से चार बाल श्रमिक भी बनामद किए गए। जिन्हें मेडिकल कराने के बाद सीडब्लूसी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया।
श्रम विभाग को यह सूचना मिली कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुरसंडा स्थित विमल ईंट-भट्ठे पर कुछ मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। उन्हें न तो मजदूरी ठीक से दी जा रही है, न ही घर जाने दिया जा रहा है। इस सूचना पर श्रम विभाग व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम ने ईंट-भट्ठे पर छापेमारी की। मौके से बंधक बनाए गए 16 मजदूरों को मुक्त कराया गया। जिन्हें मजदूरी दिलाकर उनके घर रवाना कर दिया गया।
चार बालश्रम भी काम करते मिले : सभी मजदूर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असाउर गांव के निवासी हैं। वहीं ईंट-भट्ठे पर चार बाल श्रमिक भी काम करते मिले। जिन्हें टीम ने मुक्त कराते हुए मेडिकल मुआयना कराकर सीडब्लूसी कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। टीम ने भट्ठा मालिक विमल मिश्रा व सदानंद यादव के खिलाफ नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही शुरू किया। इसके साथ ही भविष्य में बालश्रम न कराने की हिदायत भी दी गई। कार्यवाही करने वाली संयुक्त टीम में थाना प्रभारी एएचटीयू अभयराज मिश्र, श्रम अधिकारी शशिकांत पांडेय, उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

2 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

9 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

10 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

10 hours ago