माकपा कार्यालय पर मजदूर दिवस मनाया गया

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मजदूर दिवस पर सलेमपुर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यालय पर कामरेड परमहंस भारती के अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया ।मजदूर दिवस पर अपने विचार रखते हुए कामरेड सतीश कुमार ने कहा की अमेरिका के शहर शिकागो में 1 मई 1886 को घटी घटना और उसके बाद इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस के प्रचलन में आने और बाद में सचमुच में पृथ्वी का अनूठा दिन बन गया । यह विश्व इतिहास मे ऐसी परिघटना है जिसने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया 8 घंटे की ही काम की मांग का हासिल किया जाना और इसकी निरंतरता में हुई समाजवादी क्रांति एक ऐसा बदलाव था जिसे मनुष्य को मनुष्य बनाया । जिसने उसकी रचनात्मकता, सृजनशीलता को इस कदर मुक्त किया किया जितनी तेजी के साथ की जितनी 140 वर्षों में प्रगति की है उतनी उसने इसके पहले के 10,000 वर्षों में भी नहीं की थी ।कुल मिलकर की इसने मानव को रहने योग्य बनाया लेकिन पिछले 11 सालों का इस मजदूर विरोधी शासन ने उनके अधिकारों पर नए-नए कानून के जरिए हमले किए हैं कोरोना काल के अंदर जब पूरे देश के लोग घर में कैद थे तो यह सरकार चुपके से श्रम संशोधन बिल लेकर आती है जिसके अंदर जो मजदूरों को सुविधाएं मिलनी चाहिए यह कानून उसे पर रोक लगाने का काम करते हैं दुनिया के अंदर मजदूरों ने लड़कर जो 8 घंटे काम का अधिकार पाया था इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने श्रम कानून के जरिए उसको बदलकर 12 घंटे करने का काम किया है इस देश में मजदूरों के संगठन कई ट्रेड यूनियन ने मिलकर खोज भारत बंद का आह्वान किया था ।जिसने इतिहास बनाते हुए लगभग 20 से 22 करोड लोग शामिल हुए आने वाले इस मई 20 में को दुबारा हड़ताल की जाने वाली है यह कार्रवाई का मामला नहीं है यह आम मजदूर तक उसके जीवन से जुड़े रोजमर्रा के मुद्दों उनसे जुड़ने हालत तथा उनके समाधान के बारे में संदेश ले जाने का भी एक बड़ा अवसर है यह विराट जुझारू और एक झूठ वर्गीय कार्रवाई मजदूर वर्ग के हाथों में ऐसा हथियार बननी चाहिए जिससे वह पूंजीवाद और उसके राजनीतिक आकाओं के जघन्य हमले को बेनकाब कर सके उसके द्वारा फैलाई जा रहे धुंध और कुहासे को चीर सके । जावेद हाशमी ,बालेंद्र मौर्य, संजय कुमार गोंड ,हरेकृष्ण कुशवाहा ,प्रेमचंद यादव ,कामरेड परवेज आलम,कामरेड मोहम्मद, राजेश शाह आदि शामिल रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

3 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

3 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

3 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago