बहराइच का लाल पश्चिम बंगाल में शहीद, जिले मे शोक की लहर

जवान का पार्थिव शरीर लाने के लिए परिवार के लोग पश्चिम बंगाल रवाना

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)। डेढ़ वर्ष पूर्व अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती हुए बहराइच के नानपारा अंतर्गत गुरगुट्टा गांव के लाल दिलीप निषाद, वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सीमा पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रात में बहराइच का लाल अपने कर्तव्य पथ पर शहीद हो गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर घर लाने के लिए परिवार के लोग पश्चिम बंगाल रवाना हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के गुरगुट्टा गांव निवासी दिलीप निषाद डेढ़ वर्ष अग्निवीर योजना के तहत सैनिक के रूप में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद दिलीप की ड्यूटी पश्चिम बंगाल में पानागढ़ इलाके में बंगलादेश बॉर्डर पर थी। अग्निवीर सैनिक दिलीप निषाद के मंगलवार रात नौ बजे के आसपास शहीद होने की सूचना सेना के अधिकारियों की ओर से परिजनों को प्रदान की गई।
बहराइच के लाल के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग विलख उठे, आसपास के लोग भी सांत्वना देने घर पहुंचने लगे। बहराइच के लाल दिलीप निषाद के शहीद होने की सूचना सोशल मीडिया पर फैली तो संवेदनाएं जताने वालों का ताँता लग गया।
शहीद जवान बड़े भाई विनोद निषाद ने बताया कि भाई ने जल्दी ही घर लौटने की बात कही थी। लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था।

देर शाम तक घर पहुंच जाएगा शव
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ बंगलादेश बॉर्डर पर शहीद जवान दिलीप की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शहीद जवान दिलीप के भाई विनोद ने बताया कि वह अपने पिता और चाचा के साथ फ्लाइट से पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। बुधवार देर रात तक भाई दिलीप का पार्थिव शरीर गांव पहुंच सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

48 minutes ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

1 hour ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

1 hour ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

2 hours ago