कुसुम लता ने नीट परीक्षा पास करके क्षेत्र का बढ़ाया सम्मान

उतरौला/ बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।उतरौला के ग्राम हरनीडीह लालगंज की एक अनुसूचित जाति की लड़की कुसुम लता भारती ने नीट 2023 क्वालीफाई कर अपने क्षेत्र, परिवार व पूरे समाज का नाम रोशन किया। अनुसूचित जाति समुदाय के शिक्षक पिता कल्लू भारती की पुत्री कुसुम लता भारती ने नीट 2023 में 6071 रैंक हासिल कर MBBS के लिए सेलेक्ट हुई। इनको महामाया एलोपैथिक राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर में प्रवेश मिला है। कुसुम लता भारती ने बताया कि मेरा बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था। मुझे अपने क्षेत्र व समुदाय के लिए कुछ करना था। ताकि अपने समुदाय के बच्चों को प्रोत्साहित कर सकूं। कुसुम लता ने कहा कि क्षेत्र में नीट क्वालीफाई करने वाली मैं अनुसूचित जाति की पहली लड़की हूं और मुझे परिवार का बहुत समर्थन मिला। खासकर माता जी का। पहले दो प्रयास में मेरा सिलेक्शन आयुष के लिए हुआ था। माता जी को अटूट विश्वास था कि मैं एमबीबीएस के लिए स्थान प्राप्त कर सकती हूं। उन्होंने मुझे एक और मौका दिया और मैं उनके विश्वास पर खरा उतरते हुए इस बार मैंने अच्छा रैंक हासिल कर एमबीबीएस में स्थान प्राप्त किया। कुसुम लता भारती के पिता बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक हैं। वहीं मां ग्रहणी हैं। बेटी की उपलब्धि पर दोनों बहुत खुश हैं। कुसुम लता ने कहा कि मेरी माता गृहणी हैं लेकिन गृहणी होने के बावजूद उनकी सोच अच्छी थी और मुझे उनका समर्थन बहुत मिला। शिक्षक पिता कल्लू भारती ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों ने कुसुम लता भारती का मुंह मीठा करा कर आशीष वचन दिया। बीएसए कल्पना देवी, जिले के पूर्व बीएससी श्रीरामचंद्र, रमेश यादव, डायट प्रवक्ता विजय निगम, सुरेंद्र बीईओ विनय चौधरी, सतीश कुमार, बिरहा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार, बामसेफ जिला अध्यक्ष युगल किशोर, जेई रामसनेही भारती, एडवोकेट ओपी सिंह, परसराम बौद्ध, एलआईसी के डीओ रवीश, मोहम्मद वसीम खान, शिक्षक मोहम्मद फिरोज, हामिद अली सुमेत अनेक शिक्षकों और एआरपी व अन्य लोगों ने बधाई दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

34 minutes ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

10 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

10 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

11 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

11 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

11 hours ago