कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) बोर्ड की बैठक हुई संपन्न

बिना तैयारी किए ही बैठक में आने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

अगले वृहस्पतिवार को तैयारी के साथ आने का दिए निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक दौरान कुशीनगर में पर्यटन के दृष्टिगत हो रहे निर्माण कार्यों के अंतर्गत सड़कों के निर्माण, सुंदरीकरण, गांधी चौक का सुंदरीकरण, ड्रेनेज, पाथ वे करुणासागर घाट के विकास पर चर्चा हुआ।करुणासागर घाट परियोजना प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित किया गया। डीएम ने सुधार कर नई प्लान बनाने का निर्देश दिया।

सुव्यस्थित यातायात और सुंदरीकरण के लिए चल रही योजनाओं पर डीएम व नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने सुझाव दिया। गांधी चौक की परियोजना केवल विद्युत विभाग की वजह से पूरी नहीं हो रही। विद्युत शिफ्टिंग न होने से रुका है। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को स्पष्टीकरण और कार्ययोजना के साथ अगली बैठक में बुलाया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने देवरिया रोड पर जगह की उपलब्धता के अनुरूप कार्य कराए जाना उचित बताया। बैठक में हिरण्यवती के दोनों किनारों गोरखपुर रोड से देवरिया रोड तक मियावाकी वन क्षेत्र विकसित करने, पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण आदि विषयों पर चर्चा के बाद डीएम ने अधिकारियों को अगली बैठक में कार्ययोजना के साथ आने का निर्देश दिया।

बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं सचिव अंकिता जैन
नायाब तहसीलदार शैलेश सिंह,विद्युत अधीक्षण अभियंता शीशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता राघवेंद्र ,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय झां, संरक्षण सहायक शादाब खान, पर्यटक सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

1 hour ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

2 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

2 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

2 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

6 hours ago